boltBREAKING NEWS

मस्जिद के पास गड्ढ़ों से नमाज पढऩे आने वालों को हो रही परेशानी

मस्जिद के पास गड्ढ़ों से नमाज पढऩे आने वालों को हो रही परेशानी

मंगरोप (मुकेश खटीक)। कस्बे की मस्जिद के समीप सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं जिससे मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए आने जाने वाले नमाजियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाजी इशाक मोहम्मद बिसायती ने बताया कि करीब 1 साल से नाली के पास गुजरने वाली सड़क का पूरा सिरा क्षतिग्रस्त है। इससे आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं। कई बार पंचायत प्रशासन को इस समस्या को लेकर सूचना दी लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। समीर बिसायती, शादाब कुरेशी, सोहेल बिसायती, असलम बिसायती, सलीम मोहम्मद बिसायती आदि मुस्लिम समुदाय के युवकों ने सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है।